फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन के धंधे में काली कमाई खपा रहे साइबर ठग और तस्कर

Wed, 11 Jun 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। साइबर अपराधी और शराब व पशु तस्कर काली कमाई कर न केवल संपत्ति अर्जित कर रहे हैं बल्कि जमीन के धंधे में इस रकम को खपा रहे हैं। अपने रिश्तेदारों के जरिए जमीन रेहन ले रहे हैं। करीबियों के नाम पर जमीन की खरीद फरोख्त इनके लिए रकम सुरक्षित करने का एक बेहतर माध्यम बना हुआ है। अपराध से अर्जित की हुई संपत्ति को खपाने के लिए तस्कर विभिन्न हथकंडे अपनाते हैं। अभी हाल ही में खड्डा क्षेत्र में साइबर अपराधियों द्वारा रेहन की जमीन के बदले पैसे सुरक्षित करने का नया तरकीब पुलिस की जांच में निकलकर सामने आया था। वहीं पशु तस्कर भी गाेवंश की तस्करी कर संपत्ति अर्जित करते हैं जब पुलिस के रडार पर आते हैं तो इनके संपत्ति जब्त होने के साथ कुर्की की कार्रवाई होती है।
विज्ञापन

जिले में अपराध से अर्जित की हुई संपत्ति पर पहले भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का डंडा चल चुका है। चाहे वो तस्करी हो या साइबर अपराध से जुड़ा मामला हो। दरअसल, तस्कर जमीन के धंधे में अर्जित की काली कमाई और साइबर अपराध से अर्जित की हुई संपत्ति को विभिन्न तरकीबों से खपा रहे हैं। हाल ही में खड्डा क्षेत्र के साइबर अपराधियों द्वारा चीनी गेम और क्रिप्टो करेंसी की आड़ में अर्जित की हुई संपत्ति को जमीन रेहन लेकर सेफ किए जाने का खुलासा हुआ था।
पांच करोड़ से अधिक के सामान बरामद हुए। इसके अलावा अपराधियों द्वारा अर्जित काली कमाई की अवैध संपत्ति की कुर्की और जब्ती की कार्रवाई के लिए योजना तैयार की जा रही है। 2023 के फरवरी में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत छहूं निवासी जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव के नाम 80 लाख के ईंट-भट्ठे को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया था। तब बसडिला के हरेंद्र यादव पर भी कार्रवाई हुई थी। इसके बाद जून में भी जिला पंचायत सदस्य की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी।
विज्ञापन

गैंगस्टर अमरेश यादव के छहूं स्थित आठ जगह की संपत्तियों को कुर्क किया गया था। यह संपत्ति जिला पंचायत सदस्य के पिता चंद्रभान यादव और माता सूर्यमुखी देवी के नाम से दर्ज थे हालांकि हाल ही में उक्त संपत्ति हाईकोर्ट के निर्देश से रिलीज कर दी गई है। तीन माह के अंदर शराब, पशु तस्करी की काली कमाई से संपत्ति अर्जित करने वाले बीस से अधिक तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर पुलिस ने संपत्ति को जब्त किया है। इसमें कई ऐसे तस्कर हैं जिनकी संपत्ति कोर्ट से रिलीज भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें