फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महाकुंभ की व्यवस्था से निहाल रास्ते में जाम ने कर दिया परेशान

Thu, 13 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन लगा हुआ है। वहां से स्नान कर यात्री घर लौट रहे हैं। यात्रा के दौरान आपबीती भी लोग पहुंचने पर अपनों संग साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी महाकुंभ में स्नान कर लौटे लोगों ने स्नान के अनुभव साझा किए। कुछ ने काफी दिनों की इच्छा पूरी होने तो किसी ने स्नान कर धन्य होने की बात कही। इस दौरान यात्रा के दौरान हुई असुविधा और दिक्कतों को भी लोगों ने साझा किया। कुछ लोगो ने महाकुंभ स्नान कर अपने को धन्य बताया। जिले से कुंभ में यात्रा के लिए स्पेशल बसे चलाई जा रही है।
इस समय कुंभ के लिए निगम और अनुबंधित 34 बसें चलाई जा रही हैं। यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी हुई है, लेकिन लोगों को रास्ते में जाम की समस्या से काफी जूझना पड़ा। वहीं जरूरत के सामानों की भी दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि वहां जरूरत के सामानों की मारामारी हो रही है। दुकानदार सामानों की मुंहमांगी कीमत वसूल रहे हैं। भीड़ बढ़ने की वजह से स्नान करने के लिए लोगों को पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। कुछ चालकों ने बताया कि प्रयागराज के लिए यात्री की संख्या बढ़ गई है, लेकिन रास्ते में जाम की वजह से सात से आठ घंटे का समय बढ़ जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें