फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार को नदी किनारे बसे लोगों की चिंता
विज्ञापन

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एपी तटबंध पर बाढ़ बचाव कार्य का लिया जायजा
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार नदियों के किनारे बसे लोगों की सुरक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील है। इसके लिए बांधों की समय से मरम्मत कराना व कटान को रोकना पहली प्राथमिकता में शामिल है। अहिरौलीदान के एपी बांध और पिपराघाट के नरवाजोत बांध पर हर साल समय से पहले बाढ़ बचाव कार्य शुरू हो जाता है।
यह बात सोमवार को एपी तटबंध पर बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण करने आए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस साल समय से मानसून की बारिश शुरू हुई है। पहले से तैयारी पूरी होने के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ने के बावजूद कहीं कोई दिक्कत नहीं आई है। साथ में मौजूद प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ व कटान रोकने के लिए बेहतर व प्रभावशाली कदम उठा रही है। पिछले चार साल में पर्याप्त धन आवंटित कर एपी बांध व नरवाजोत बांध को सुरक्षित करने का कार्य किया गया है। जबकि पूर्व की सरकारों में केवल धन का दुरुपयोग ही किया जाता रहा है।
विज्ञापन

दोनों मंत्रियों ने नोनियापट्टी में किमी 11.500 से किमी 12.000 के बीच लगभग साढ़े बारह करोड़ की लागत वाली परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उसके बाद काफिला किमी 12.860 के उस क्षतिग्रस्त ठोकर पर पहुंचा, जिसका आधा से अधिक हिस्सा एक सप्ताह पहले ही कटकर नदी में समा गया था।
इसके पहले जब मंत्रियों का हेलीकॉप्टर बेदूपार इंटर कॉलेज के प्रांगण में उतरा तो वहां प्रदेश के अपर मुख्य सचिव टी.वेंकटेश, प्रमुख अभियंता अशोक कुमार सिंह, मुख्य अभियंता आलोक जैन, डीएम एस. राजलिंगम, एसपीसचिन्द्र पटेल, एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुकी, सीओ फूलचंद कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता केके राय, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता महेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी, एसडीओ आमोद कुमार सिंह आदि ने उन लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान तमकुहीराज के तहसीलदार रामप्यारे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओसियर सिंह, किसान मोर्चा के जिलामंत्री जेके सिंह, बाढ़ खंड के जेई चंद्र प्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील कुमार यादव, जेई संजय कुमार मौर्य, जेई राकेश कुमार, जेई राजेश कुमार सिंह, लेखपाल मुकेश कुमार सहित अवधेश राय, पुजारी सिंह, संजय सिंह, अजय गुप्ता, ध्रुव निषाद, प्रभु प्रजापति, राजेश सिंह, हेमंत सिंह, पप्पू सिंह, अरविन्द सिंह पटेल, हीरालाल यादव आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैरिकेडिंग के चलते नहीं मिल पाए लोग
जलशक्ति मंत्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी। बांध की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी। हर जगह चार से पांच पुलिस के जवान भी तैनात कर दिए गए थे, जो बांध की तरफ जाने वाले आम लोगों को रोक रहे थे। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बेदूपार, सिसवा नाहर और अहिरौलीदान बाजार को भी बंद करा दिया गया था। बाक खास गांव के कुछ लोग अपनी समस्याओं को लेकर पप्पू यादव की अगुवाई में मंत्रियों से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें वहां तक नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें