फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जैतपुर-बोक्टा मार्ग जर्जर गीडा के उद्यमी-कर्मी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जैतपुर-बोक्टा मार्ग जर्जर हो गया है। इससे गीडा के उद्यमियों और फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन वैभव शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा। एडीएम ने लोक निर्माण विभाग और यातायात विभाग को समन्वय बनाकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में गीडा के उद्यमी उमेश विश्वकर्मा के प्लॉट पर दोबारा कब्जे का मामला भी सामने आया। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्लॉट को कब्जामुक्त कराया था लेकिन उसी रात ताला तोड़कर फिर कब्जा कर लिया गया। एडीएम ने मामले में एसडीएम को पत्र लिखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 23 नवंबर 2011 को कुछ उद्यमियों को कॉमर्शियल प्लॉट आवंटित किए गए थे। इन पर किसानों का कब्जा था, जिसे अब आवंटियों को दिलाया गया है। उद्यमियों ने कब्जे की अवधि को देखते हुए ब्याज न लगाने की मांग रखी। इस पर पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक होनी है।
निवेश मित्र पोर्टल पर 17 मामले लंबित मिले। इनमें गीडा के दो, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सात और विद्युत वितरण विभाग के दो मामले शामिल हैं। एडीएम ने उपायुक्त उद्योग को उद्यमियों और प्रदूषण विभाग के रीजनल मैनेजर के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने शहर में इंडिस्ट्रयल एरिया में मेंटेनेंस चार्ज से अधिक नगर निगम की ओर से शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। उद्यमियों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी पहुंचकर चार्ज जमा करने का दबाव बना रहे हैं। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि उद्यमियों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाएगा। महिला उद्यमी अंजना गुप्ता ने कुश्मी स्थित अपनी इकाई का भू-उपयोग औद्योगिक किए जाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें