फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से आईटीआई छात्र की मौत

Fri, 16 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। डेंगू से पीड़ित आईटीआई के एक छात्र की शुक्रवार को मौत हो गई। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। जबकि इसी इलाके के महासोन गांव का एक युवक डेंगू से पीड़ित है।
विज्ञापन

सरैया महंतपट्टी गांव के 18 वर्षीय विजेंद्र गाजियाबाद में आईटीआई के छात्र थे। दो सप्ताह पूर्व उन्हें बुखार हो गया। वहां इलाज के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिवार के लोगों ने उन्हें घर बुला लिया था।
बताया जा रहा है कि विजेंद्र को परिवार के लोग सोमवार को इलाज के जिला अस्पताल ले गए। बीमारी गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर  कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में विजेंद्र की तबीयत और बिगड़ गई तो डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को  उनकी मौत हो गई।
इसी इलाके के महासोन गांव के रहने वाले छात्र शमसुल भी डेंगू से पीड़ित हैं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
इस संबंध में फाजिलनगर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एएन ठाकुर का कहना था कि मामला संज्ञान में है। गांव में टीम भेजकर  टीकाकरण कराया जाएगा। सफाई कराने की जिम्मेदारी पंचायतीराज विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें