फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जल निगम में भ्रष्टाचार का उठा मुद्दा, जांच टीम गठित

Sat, 19 Oct 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। सांसद ने कहा कि गांवों में जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे पानी की टंकी की गुणवत्ता काफी खराब है।
विज्ञापन

टेस्टिंग के दौरान अंडरग्राउंड पाइप फट जा रहे हैं। सड़क भी खोदकर छोड़ दी जा रही है। सभी जनप्रतिनिधियों ने हामी भरते हुए जांच कराने की मांग की। डीएम ने कमेटी गठित कर जांच का निर्देश दिया। इसके अलावा बिजली उपकेंद्रों पर तैनात अधिकांश जेई पर सीयूजी नंबर रिसीव नहीं करने और जले हुए ट्रांसफार्मरों को समय से नहीं बदलने का मुद्दा गूंजा।
सांसद ने कहा कि जो भी परियोजनाएं जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित है। उनकी निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। क्योंकि गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनने वाली पानी टंकी की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें बढ़ रही है।
विज्ञापन

पाइप लिकेज, रोड रेस्टोरेशन, पानी सप्लाई न होने की, हर घर नल जल के तहत कनेक्शन नहीं देने की शिकायतें आम हो गई है।
बिजली निगम के एक्सईएन से जब सांसद ने कहा कि बिजली उपकेंद्रों पर तैनात कोई भी जेई सीयूजी नंबर पर आने वाला फोन रिसीव नहीं करता है, इस पर बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों पर मेज थपथपाते हुए इसमें सुधार की मांग किया।
जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने, नहरों, ड्रेनों, रजवाहों की सफाई, नहरों के किनारे पर हुए अतिक्रमण हटाने की मांग उठी।
पीएमजीएसवाई के तहत सुकरौली ब्लॉक में बनी सड़क बनने के कुछ माह में टूट गई। पिछली बैठक में सांसद ने यह मामला उठाया था। इस सड़क की चर्चा करने पर ठेकेदार पर बिना कार्रवाई किए ठीक कराने की बात जिम्मेदारों ने कही। इस पर सांसद तल्ख हो गए और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता सांसद विजय कुमार दुबे ने किया। डीएम विशाल भारद्वाज, उपाध्यक्ष बीज विकास निगम उत्तर प्रदेश राजेश्वर सिंह, विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार राय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डीडीओ कल्पना मिश्रा, डीसी मनरेगा राकेश, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें