पडरौना। संभगीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर ने बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कर बकाएदारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिए। निरीक्षण करने पहुंचे आरटीओ रामवृक्ष सोनकर ने सबसे पहले कार्यालय के विभिन्न पटल जैसे वाहन पंजीयन, हस्तान्तरण, लाइसेंस अनुभाग और रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। जिसमें सभी रिकार्ड सही मिले। उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध फाईलों एवं रिकार्ड को व्यवस्थित व सुरक्षित रखने और कार्यालय में साफ-सफाई का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरानी पत्रावलियों को नष्ट करा दें।