फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसपी के नाम पर बनी फेक आईडी की जांच तेज, फ्रेंड सर्किल से हटने लगे लोग

Mon, 21 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी संतोष मिश्र के नाम व फोटो से बनी फेक आईडी के फ्रेंड सर्किल से लोगों ने हटना शुरू कर दिया है। साइबर ठगों ने इसे दो माह पहले इसे बनाया था। इस बीच ठगों ने आम लोगों के साथ जिले के जनप्रतिधियों तक पहुंच बनाने की कोशिश की। फेसबुक पर बनी इस आईडी से करीब हर वर्ग के लोग जुड़े हैं। जिले के सांसद, विधायक से लेकर प्रोफेसर, प्रधान और संभ्रांत लोगों तक का बड़ा तबका इस फेक आईडी पर मित्रता सूची का हिस्सा है। धीरे-धीरे इन लोगों के पास हालचाल से लेकर पैसों की मांग के लिए मैसेज पहुंच रहे थे। इसी बीच रविवार को अमर उजाला ने इससे संबंधित प्रकाशित किया। इसके बाद लोगों ने इस फर्जी अकाउंट को अपने मित्रता सूची से हटाना शुरू कर दिया। दो हजार की संख्या वाला फ्रेंड सर्किल 19 सौ तक पहुंच गई है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें पता था कि पुलिस कप्तान की फर्जी आईडी है, इसलिए मित्र नहीं बनाया तो वहीं कुछ कहते हैं कि ज्ञात नहीं था कि फर्जी आईडी है। खबर के बाद सजगता से आईडी को अपनी मित्रता सूची से हटा दिया है।
विज्ञापन

एसपी के नाम पर बनी फेसबुक आईडी भले ही फर्जी थी लेकिन आईडी से जुड़ने वाले लोग असली थे।इसमें सांसद विजय कुमार दुबे से लेकर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय तक शामिल हैं। कई थाना प्रभारी और डीजीपी कार्यालय से जुड़े अफसर और आईएएस अधिकारी भी उस फेक आईडी का हिस्सा हैं।साइबर ठगों ने आम लोगों को तो फ्रेंड बना ही लिया था अब सांसद, विधायक तक भी इस फर्जी आईडी का शिकार हो गए। एक साथ मिलने जुलने के कारण इन्हें फर्जी अकाउंट का भान भी नहीं हुआ। दरअसल, हिंदी में बनी फेक आईडी पर पहला पोस्ट 30 मई को हुआ है, हालांकि पुलिस कप्तान को जानकारी होने के बाद इसकी जांच साइबर सेल कर रही है और जल्द खुलासे का दावा भी किया जा रहा है।

फर्जी आईडी को इस तरह करें ब्लॉक



जिस नाम पर फर्जी होने का संदेह हो तो उसके प्रोफाइल पर ही रिपोर्ट विकल्प का चयन करें। इसके बाद फर्जी अकाउंट अर्थात फेक प्रोफाइल का चयन करें। उक्त आईडी से कौन परेशान हो रहा है उसमें से एक विकल्प का चयन करें। अंत में सबमिट का विकल्प चयन करते हुए आईडी को ब्लॉक कर दें। इस तरह से फेसबुक की टीम खुद अपनी ओर से कोई वैध एक्शन लेगी और आपकी बातें सही मिलने पर आईडी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें