फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रतिभा को बढ़ाएगा आविष्कार अभियान

Sat, 01 Nov 2025 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की वैज्ञानिक सोच, तर्कशक्ति और समस्या समाधान क्षमता को पंख देने के लिए इस बार राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों को किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना है।
विज्ञापन

इस अभियान में परिषदीय के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर चयनित बच्चों को ब्लॉक स्तर पर मौका मिलेगा। इसके बाद जिला स्तरीय और राज्य स्तर तक प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों को विज्ञान प्रयोगशाला उपकरण, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप और मॉडल के जरिए प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
इस अभियान की खास बात यह है कि प्रदर्शनी में स्थानीय विज्ञान क्लब, कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान और ओडीओपी इकाइयों को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक से 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और शोध केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। प्रतियोगिता के स्वरूप के तहत प्रत्येक विद्यालय से चयनित तीन छात्र ब्लॉक स्तर पर बहु विकल्पीय परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें