फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 40 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सदर काेतवाली पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय गांजा तस्करों का भंडाफोड़ किया। बंगाल और असम से गांजा लाकर गैंग से जुड़े लोग पूर्वांचल के जिलों में बेचते थे। 40 किलो अवैध गांजा के साथ पुलिस ने मिश्रौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बाइक भी मिली है। कोर्ट ने बाल अपचारी को बाल सुधार गृह और बाकी तीन तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बंगाल और उड़ीसा से गांजा लाकर तस्कर कुशीनगर के अलावा आस-पास के जिलों में बेच रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने मिश्रौली नहर पुलिया के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया और इनके पास 40 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने यह बात बताई। इस गैंग में पूर्वांचल के जिले के अलावा पश्चिमी चंपारण के भी तस्कर शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान पुलिस ने पश्चिमी चंपारण जिले के भितहां थाना क्षेत्र के रूपही गांव निवासी अशरफ आलम, इरफान अली, प्रेम पटेल के रूप में की। इनके साथ एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस की माने तो तस्कर काफी दिनों से गांजा तस्करी में शामिल थे। सवारी ढोने वाले वाहनों का इस्तेमाल गांजा तस्करी के लिए करते थे। पुलिस को पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिले में तस्करी के धंधे से जुड़े लोगों के भी नाम सामने आए हैं। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश सदर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें