फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेले में 72 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्तिपत्र

Wed, 28 Feb 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत मंगलवार को नगर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसमें कुल 72 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नरेंद्र मणि ने कहा कि भाजपा सरकार हर हाथ को काम देने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके तहत ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में योग्यता और क्षमता के आधार पर युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके बाद रोजगार मेला में शामिल हुए कुल सात प्राइवेट कंपनियों के भर्ती अधिकारियों ने पंजीकृत कुल 178 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें से 72 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 18,000 तक वेतन मिलेगा।
इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन दीपक कुमार यादव, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, विनय पांडेय, राकेश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र प्रजापति, अमित मौर्या, अनिल वर्मा, मेराज अहमद, पवन पांडेय, भुवनेश्वर त्रिपाठी, देवेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें