पडरौना। डिजिटल सखी परियोजना के अंतर्गत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डिजिटल सखियों और उनसे जुड़ी महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबंधक असीम और पंकज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रीता यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, डिजिटल साक्षरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम मैनेजर वीरेंद्र चौरसिया, पीसीसी प्रीति राज व मनीषा कुमारी तथा एमआईएस अधिकारी सागर कुमार के नेतृत्व में किया गया। अतिथियों ने डिजिटल सखियों और महिला उद्यमियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से महिलाएं आज आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।