कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में इस पर्यटक सीजन में देसी व विदेश पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। इससे कुशीनगर में पर्यटन कारोबार करने वाले लोगों की उम्मीद बढ़ी है। इस साल श्रीलंका, वियतनाम, वर्मी, कोरिया, ताईवान, जापान आदि देशों से विदेशी पर्यटक भी अच्छी संख्या में कुशीनगर महात्मा बुद्ध का दर्शन-पूजन किए हैं।
पर्यटकों के आने से कुशीनगर में चहल-पहल रही तो पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे पर भी खुशी भी दिखी। पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर अपने वतन और विश्व कल्याण की कामना की। वही पर्यटकों का दल माथाकुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप पहुंचकर पूजन-अर्चन और दर्शन किए।
इस संबंध में पर्यटक सूचना अधिकारी प्राण रंजन ने बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस सीजन में पर्यटकों की संख्या काफी ठीक ठाक रही है। मौसम अनुरूप होने की वजह से संख्या काफी देखने को मिल रही है।
00000
कुशीनगर में आए पर्यटकों की तादाद-
वर्ष 2021 में 1,77,002
वर्ष 2022 में 8,48,631 देसी, 41,058 विदेशी कुल 8,89,689
वर्ष 2023 में जनवरी माह में 3,00,654 देसी, 11,367 विदेशी सहित कुल 3,12,021
00000
कुशीनगर आए पर्यटकों का माहवार आंकड़ा-
फरवरी माह में 134934 देसी, 34785 विदेशी, कुल 167719
मार्च माह में 1480414 देसी, 31425 विदेशी, कुल 181843
अप्रैल माह में 109534 देसी, 8614 विदेशी, कुल 118148
मई माह में 138622 देसी, 1647 विदेशी, कुल 140268
जून माह में 133769 देसी, 1393 विदेशी, कुल 135162
जुलाई माह में 162097 देसी, 2338 विदेशी, कुल 164435
अगस्त माह में 136940 देसी, 11278 विदेशी, कुल 148218
सितंबर माह में 122487 देसी, 12966 विदेशी, कुल 135453
अक्टूबर माह में 136218 देशी 19342 विदेशी, कुल 155560
नवंबर माह में 164541 देसी, 37758 विदेशी, कुल 202299