फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलाव जलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा/उजारनाथ/बनकटा बाजार। अचानक मौसम में हुए बदलाव से घने कोहरे और सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई है। इसके बाद लोगों ने चट्टी चौराहों पर अलाव जलवाने की मांग की है। क्षेत्र के शंभू गुप्ता, अलिउल्लाह खान, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, अफजल, जमील अंसारी, राकेश कुशवाहा आदि ने गांव के चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है। इसी तरह क्षेत्र के इंद्रजीत कुशवाहा, विनय श्रीवास्तव, बाबूराम, रमेश, रफीक नगीना, राजा, जावेद, राजेश, मोतीलाल आदि ने करमैनी, भेलया, मोगलपुरा, पटहेरिया, सिंदुरिया, लबनिया, महुअवा आदि चौराहे पर अलाव जलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम तमकुही विकासचंद ने बताया कि शीघ्र ही चट्टी-चौराहे पर आलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। बनकटा बाजार क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग, बनकटा बाजार, बलियवा चौराहा, खैरटिया, नारायणपुर कोठी, दुलदुलिया बाजार, चौरा खास, सुमही बुजुर्ग, इंदिरा बाजार आदि गांव के चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे गांव के बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लखीचंद यादव, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशव यादव, भठही बुजुर्ग निवासी तेजू बैठा, बनकटा बाजार निवासी राजू सिंह आदि ने गांव के चौराहा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस संबंध में फाजिलनगर बीडीओ रवि रंजन कुमार ने बताया कि ग्राम सभाओं और चौराहो पर अलाव जलाने की व्यवस्था बहुत ही जल्द किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें