फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरजनपदीय चोरी गैंग का पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सफर या भीडभाड़ वाले स्थान से लोगों का आभूषण व कीमती सामान चोरी करने वाले अंतरजनपदीय चोरी गैंग का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया। गैंग में शामिल चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इन महिलाओं के पास से चोरी का आभूषण पुलिस ने बरामद किया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये होने का दावा किया है।
विज्ञापन



कोतवाल रवि राय ने बताया कि शहर के बाड़ी टोला निवासी चंदा देवी ने पुलिस को 10 जुलाई को सूचना दी कि बैंक से काम निपटाने के बाद ई-रिक्शा से घर जाते समय गले का चेन चोरी हो गया। सक्रिय हुई पुलिस पता लगाने में जुट गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने शुक्रवार को इस गैंग से जुड़ी चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी पहचान सीमा पत्नी गुड्डू सहडौली थाना बड़हलगंज गोरखपुर, पूजा पत्नी रवि प्रसाद महुआर थाना कोपागंज मऊ, सुमित्रा पत्नी राजाराम निवासी बंधुवारी बरपार थाना उरूआ बाजार गोरखपुर, कंचन पुत्री छोटक निवासी लक्ष्मीपुर बरपार थाना बड़हलगंज गोरखपुर के रूप में की। चारों महिलाओं पर गोरखपुर, कुशीनगर, फतेहपुर जिले में आभूषण चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें