फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन के फैसले का स्वागत

Sat, 21 Mar 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने प्रदेश के आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने के प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया है। शुक्रवार की देर शाम जारी शासनादेश से प्रदेश के करीब 2300 शिक्षक लाभान्वित होंगे। शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने बताया कि विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति वर्ष 2000 से 2002 के बीच तत्कालीन भाजपा सरकार ने की थी। उस समय प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी थी। समय से नियमित नियुक्ति न हो पाने से 5,000 रुपये के नियत मानदेय पर इन्हें अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया था। हाईकोर्ट ने वर्ष 2003 में ही इनके योगदान, अनुभव और योग्यता को देखते हुए तीन माह में नियमित करने का आदेश दिया था। लेकिन, तत्कालीन सपा सरकार ने उन्हें नियमित करने में तीन साल लगा दिए। तब तक नई अंशदायी पेंशन योजना लागू हो चुकी थी।
तभी से ये शिक्षक सरकार से पुरानी सेवा के आधार पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे थे। विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने इस संबंध में प्रत्येक सत्र में सरकार को इस मुद्दे पर घेरा। सभी दलों के शिक्षक और स्नातक एमएलसी ने समर्थन किया। विधान परिषद सभापति ने इस विषय पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया। शुक्रवार देर शाम सरकार ने आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने के लिए शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए चेतनारायण गुट के पूर्व जिलामंत्री महेश कुमार मिश्र, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह, रामसुमिरन मौर्य, जदुवीर सिंह, ब्रजभूषण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रामाश्रय कुशवाहा, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, गंगा शरण चौबे आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें