फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुदेशक व शिक्षामित्र संभालेंगे समर कैंप की जिम्मेदारी

Sun, 27 Apr 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप के आयोजन की जिम्मेदारी अब अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को दी गई है। इसके लिए उन्हें 6000 रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। समर कैंप का आयोजन 21 मई से 15 जून के बीच कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए आयोजित किया जाएगा।इसको लेकर स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने बीते 16 अप्रैल को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। पत्र में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से समर कैंप आयोजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परिषदीय उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रति विद्यालय कैंप के आयोजन के लिए दो-दो हजार का बजट भी स्वीकृत किया गया है। एनईपी के तहत होने वाले इस आयोजन में बच्चों का समग्र विकास किया जाएगा। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र के अनुसार समर कैंप आयोजन सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक किया जाएगा। समर कैंप विद्यालय के शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व स्वप्रेरित शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। साथ ही स्नातक छात्र छात्राओं, एनसीसी प्रमाण पत्र धारक युवाओं व स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जा सकता है। कैंप के लिए दो अनुदेशक व शिक्षामित्र लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें