फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध अस्पतालों और जांच केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश

Thu, 28 Nov 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) एवं पल्स पोलियो टास्क फोर्स की बैठक हुई।
विज्ञापन

आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को एक सप्ताह में मानदेय देने और रिक्त 52 पदों पर आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।
डीएम ने अवैध अस्पतालों और जांच केंद्रों पर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा मिली कमियों पर सीएमओ पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सिस्टम में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य मंदिर की समीक्षा में आरोग्य मंदिर में दवा वितरण न होने के संबंध में डीएम विशाल भारद्वाज ने सीएचओ व डीसीपीएम को प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। ई-संजीवनी के तहत गांव में डायबिटीज, हाईब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच के निर्देश दिए।
डीएम ने पीकू टेक्नीशियन, आशाओं के भुगतान, संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण कर गर्भवती माताओं की जांच, आशा कार्यकर्ताओं की ओर से होमविजिट, डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, पीएचसी, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार, बीसीपीएम, डीसीपीएम, हीमोग्लोबिन जांच, यूरीन टेस्टिंग, एचआईवी जांच आदि की समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर सभी उपकरण और दवा उपलब्ध होनी चाहिए। बाहर से दवा न लिखी जाए। अस्पतालों में दलालों को न आने दें। आठ दिसंबर को पल्स पोलियो अभियान के तहत सभी बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

नौ से 13 दिसंबर तक डोर-टू-डोर स्वास्थ्यकर्मी जाकर दवा पिलाएंगे। 5,99,731 बच्चों को 5051 टीम पल्स पोलियो की खुराक पिलाएगी। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डीडीओ कल्पना मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें