पडरौना। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में मंगलवार को नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की शासी निकाय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना में विकास कार्यों के लिए 456 प्रस्ताव लगभग 77 करोड़ के जनप्रतिनिधियों एवं शासन स्तर से प्राप्त हुए हैं। जिनमें से केवल 188 कार्यों की एनओसी नगर निकायों द्वारा दिया गया हैं। 268 कार्यों की एनओसी दो दिवस में उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिशासी अधिकारी को दिया है। उन्होंने पडरौना नगर पालिका के ईओ को अभी तक कोई भी कार्य के एनओसी न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें दो दिवस में एन ओसी उपलब्ध कराने का निर्देशित दिया है।
डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए जो दिशा निर्देशन शासन स्तर से जारी है उसी अनुसार कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा जाए। जो भी डीपीआर सड़क निर्माण के लिए बनाई जाय उसे वार्डवार बनाया जाए। इससे संबंधि निकायों के वार्डों में गड़बडी की संभावना नहीं रहेगी।
उन्होंने आगाह किया कि अगर किसी भी कार्य में कोई लापरवाही या गड़बडी पाई गई तो संबंंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी महत्वपूर्ण बिंदओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जरुरी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी/परियोजना निदेशक डूडा वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर/परियोजना अधिकारी डूडा ऋषभ पुंडीर आदि मौजूद रहे।