फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धान क्रय केंद्र बंद मिला सील करने के निर्देश

Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में सोमवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा दौरे पर रहे। खड्डा तहसील के ग्राम शीतलापुर स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धान क्रय केंद्र बंद मिला। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए तहसीलदार से सील कराने और जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

धान क्रय में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया जा रहा है। बावजूद इसके क्रय केंद्र प्रभारी क्रय केंद्र बंद कर गायब रह रहे हैं,इसके चलते धान खरीद प्रभावित हो रहा है। जिले में आए कमिश्नर की औचक जांच में पोल खुल गई और खड्डा तहसील के शीतलापुर धान क्रय केंद्र बंद मिला।
इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर करते हुए तहसील को निर्देश दिया कि क्रय केंद्र को सील कराकर इसकी जांच करें, जांच आख्या भेजे। इसी लापरवाही के कारण धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। डीएम को निर्देश दिया कि बाकी क्रय केंद्रों की जांच एसडीएम से रूटीन में कराए, लापरवाही या बंद मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इसके अलावा खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बूथ 309 पर एसएआर कार्यों की समीक्षा किया। बीएलओ ने बताया कि 799 मतदाताओं में से 659 का फॉर्म डीजीटॉयज कार्य पूरा किया जा चुका है। बीएलओ ऐप प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया, इसमे एक मिनट में एक आवेदन ऑनलाइन किया जा रहा था।थ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें