उजारनाथ। करमैनी न्यू पीएचसी का रविवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को शीघ्र दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
न्यूपीएचसी की चहारदीवारी नहीं है, जिसके चलते आसपास के लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। यहां तैनात कर्मचारियों के आवास भी रहने लायक नहीं है। अस्पताल परिसर में बना शौचालय भी बदहाल है। शाम होते ही अस्पताल में जुआरी अड्डा बना लेते हैं। इसकी शिकायत कुछ दिन पहले क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने सीएमओ से की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए रविवार को सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने न्यूपीएचसी करमैनी का निरीक्षण कर मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
इस दौरान भेलया गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मणि, अरविंद सिंह, अजय, श्री निवास राय, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे।