फाजिलनगर। कस्बा निवासी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष अभिमन्यु पांडेय मन्नु 14 व 15 जून को इंडोनेशिया में कविता सुनाएंगे। उन्हें सुग्रीव यूनिवर्सिटी आरसी बाली इंडोनेशिया एवं साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ में राम विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में शोध लेख एवं कविता प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस उपलब्धि पर अग्रहार के संरक्षक डाॅ. उमाकांत राय, डाॅ. प्रेम चन्द सिंह, डाॅ. इंद्रजीत मिश्र, डाॅ. राम नरेश दुबे, डाॅ. आद्या प्रसाद द्विवेदी, जितेंद्र नाथ पांडेय जौहर, सत्यप्रकाश शुक्ल, आकाश महेशपुरी, भूपेंद्र राय गंवार, अवध किशोर अवधू, राज कुमार भट्ट बावरा, मधुसूदन पांडेय, राम पति रसिया, ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, मनंजय तिवारी आदि ने खुशी जताई है।