फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूलों की जांच के दौरान छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

Fri, 08 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बीएसए ने बृहस्पतिवार को सेवरही क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें जिन विद्यालयों में छात्र उपस्थिति कम मिली वहां शिक्षकों को छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने उच्च प्राथमिक विद्यालय परसौैनी बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय, रकबा राज, संविलियन विद्यालय बसडीला खुर्द, संविलियन विद्यालय डिबनी बंजरवा और प्राथमिक विद्यालय गंगुआ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों में तैनात शिक्षक और शिक्षामित्र उपस्थिति मिले। लेकिन उनके निरीक्षण कुछ विद्यालयों में छात्र उपस्थिति कम मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए छात्र संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि अगली बार की जांच में छात्र उपस्थिति कम मिली तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें