पडरौना। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से एक जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें नौ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समाप्ति तक प्रदेश का कोई भी अर्ह व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारियों को उनका व उनके परिवार के समस्त अर्ह सदस्यों का नाम निर्धारित अवधि के अंदर निर्वाचक नामावली में दर्ज कराने के निर्देश दिया है। संवाद
00
असंगठित कामगारों को मिलेगी अनुग्रह राशि
पडरौना। पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के कामगारों की मृत्यु की दशा में अनुग्रह राशि का लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त विजय प्रताप यादव ने दी। उन्होंने बताया कि यह योजना दुर्घटना के कारण मृत्यु/दिव्यागंता की दशा में ई-श्रम पोर्टल पर 31 मार्च 2022 तक पंजीकृत असंगठित कामगारों पर लागू होगी। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना योजना के तहत दुर्घटना के कारण मृत्यु होने पर दो लाख, दोनों आंख पूर्ण और अपूरणीय हानि, दोनों हाथ या दोनों पैरों के उपयोग की पूर्ण और अपूरणीय हानि आदि पर दो लाख और एक आंख या एक हाथ या पैर कार्य नहीं करने पर एक लाख अनुग्रह राशि दी जाएगी। संवाद