फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजस्व न्यायालयों से गायब पत्रावलियों का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश

Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजस्व न्यायालयों में गायब पत्रावलियाें पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राजस्व न्यायालयों की पोर्टल पर दर्ज पत्रावलियों का प्रमाणपत्र तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंगलवार को जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने राजस्व न्यायालय से पत्रावली नहीं मिलने की शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सभी पीठासीन अधिकारी राजस्व न्यायालय को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से (साक्ष्य, सुनवाई, बहस एवं आदेश) रखते हुए अपने-अपने न्यायालयों में राजस्व न्यायालय कम्पयूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली, उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर सभी वादों का अंकन कराकर उसका प्रमाण पत्र तीन दिवस में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली, उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर दर्ज समस्त पत्रावलियों को न्यायालय से पत्रावली के गुम होने व पत्रावली नहीं मिलने की जिम्मेदारी संबंधित पीठासीन अधिकारी की होगी। यदि भविष्य में पत्रावली नहीं मिलने की शिकायत आती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें