फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का होगा अक्षरशः पालन : सामान्य प्रेक्षक

Sun, 19 May 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार की शाम निर्दलीय व राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं व प्रत्याशियों के साथ आयोग की तरफ से नियुक्त प्रेक्षकों ने बैठक की। इसमें लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की चर्चा की गई।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी ने अभिकर्ताओं/प्रत्याशियों को भरोसा दिलाया कि कुशीनगर संसदीय निर्वाचन चुनाव भारत निर्वाचन आयोग के नीति निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के अनुरूप शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि मतदान व मतगणना की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग गाइडलाइन के अनुरूप संपादित की जाएगी। उम्मीदरवारों की तरफ से पोलिंग एजेंट बूथ और टेबल पर लगाया जाना है, उसके नियुक्त करने की प्रक्रिया अभी प्रारंभ कर दें। उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। व्यय प्रेक्षक आसवा मनोज राजगोपाल ने बताया कि सभी प्रत्याशियों ने निर्वाचन के दृष्टिगत बैंक में खोले गए नए खाते के द्वारा ही आय व्यय का विवरण रखें। 10 हजार से अधिक का नकद भुगतान न करें। रजिस्टर में अपने समस्त खर्चों का ईमानदारी पूर्वक अंकन करें। पुलिस प्रेक्षक सारंग डी अवध ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों या निर्दलीय प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वे उनका समाचार पत्रों व चैनलों के माध्यम से तीन बार प्रकाशन कराना सुनिश्चित करें। जनपद के सभी विधानसभाओं के लिए भी किए गए पुलिस बलों की प्लानिंग का उन्होंने अवलोकन कर संबंधित को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल बूथों के लिए अलग से विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी अभिनव त्यागी, एसडीएम मोहम्मद जफर, एडीआईओ राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें