फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मतदाता जागरूकता रैली निकाली

Sun, 19 May 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार। दुलहिन जगन्नाथ कुवरी इंटर काॅलेज परिसर से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने स्थानीय बाजार और आसपास गांव में भ्रमण कर लोगों को पहले मतदान फिर जलपान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मनीष कुमार पांडेय ने कहा कि मतदान मजबूत लोकतंत्र का आधार है। इसलिए देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करना होगा। रैली के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय राय, गोपीनाथ मद्धेशिया, ऋषि शुक्ला, वैद्यनाथ गुप्ता ने लोगों को मतदान से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान सुपरवाइजर जयप्रकाश, ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, बीएलओ चंदा देवी, शकुंतला देवी, उर्मिला देवी, मुन्नी देवी, इंदू देवी, उपेंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह, मुकेश राव, दिनेश दीक्षित, रहमत अली, ममता गोंड़, स्मिता सिंह, राजेश राव, गौतम पटेल, धर्मेंद्र चौरसिया, पिंटू, वैरिस्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह पतया गांव के कंपोजिट विद्यालय परिसर से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें गांव के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मतबूती के लिए शतप्रतिश मतदान की एक मात्र उपाय है। मतदान प्रतिशत कम होना लोगों की उदासीनता का प्रतीक है।
इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट गंगा सागर दुबे, ग्राम प्रधान समीउल्लाह खां, विश्वजीत सिंह, मुमताज अली, कमलेश गुप्ता, दीनानाथ प्रसाद, अभिषेक यादव, गुल मोहम्मद अंसारी, नाजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें