फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बूथों का निरीक्षण कर मिली कमियों को दूर करने का दिया निर्देश

Fri, 17 May 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली/तमकुहीरोड। क्षेत्र के चार बूथों का लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने मिली कमियों को दूर करने के लिए हाटा तहसीलदार को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रेक्षक दीपांकर चौधरी ने बृहस्पतिवार को संविलयन विद्यालय बेलवा सुदामा, संविलयन विद्यालय सतभरिया, पैकौली स्थित बीआरसी आदि का निरीक्षण कर कक्ष, शौचालय, पेयजल, रैम्प, रंगाई और परिसर में सफ़ाई व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ बूथों पर छाया का प्रबंध नहीं होने से प्रेक्षक ने हाटा तहसीलदार को मतदान के दिन टेन्ट लगवाने के लिए निर्देश दिया।
स दौरान हाटा तहसीलदार नरेंद्र राम, प्रदीप कुमार गुप्ता, अमित कुमार, बृजेश, रामेंद्र तिवारी, अमरनाथ दिवेदी, अमीन आदि मौजूद रहे।
इसी तरह तमकुहीराज नायब तहसीलदार ने बृहस्पतिवार को लोकमान्य इंटर काॅलेज और बालिका लघु माध्यमिक विद्यालय सेवरही में बने क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव पूरी निष्पक्षता व शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए इन सभी क्रिटिकल बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें