फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य में निष्पक्षता बरतने के दिए निर्देश

विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर पालिका अध्यक्ष।
विज्ञापन
पडरौना। नगर पालिका परिषद कार्यालय में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण का शुक्रवार को चेयरमैन ने निरीक्षण किय। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी जानकारी ली और प्राप्त होने वाले सभी आवेदन समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का संशोधन करन के अलावा मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार विलोपन करना है, ताकि शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या गंभीरता से सुनकर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। इस दौरान ईओ संतराम सरोज, महेंद्र चौधरी, अजय शर्मा, विपिन जायसवाल, आनंद रावत, अभिषेक चौधरी, राधाकृष्ण सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें