-निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाया जा रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
पडरौना। निर्वाचन आयोग की तरफ से आयोजित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का सदर विधायक व एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने रविवार को निरीक्षण किया। इसमें बीएलओ समेत अन्य कर्मचारियों को नए मतदाताओं को जोेड़ने के निर्देश दिए।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि निवार्चन आयोग की तरफ से 26 व 27 नवंबर और दो व तीन दिसंबर को विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथि घोषित किया है। इसमें सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नामों को परिवर्तित, अपमार्जन और संशोधन कराएं।
इसके बाद सदर विधायक, एसडीएम महात्मा सिंह, नायब तहसीलदार विशाल दत्त त्रिपाठी, सुपरवाइजर योगेंद्र गुप्ता आदि ने कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल स्कूल व उदित नारायण इंटर कॉलेज में बने बूथ का निरीक्षण कर अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमोद साहा, बंका सिंह आदि मौजूद रहे।