उजारनाथ। मतदाता चेतना महाभियान के तहत रविवार को तहसीलदार ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ तैनात रहे व मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराएं।
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के पटहेरवा मंडल के बूथ संख्या-192 और 193 चंद्रौटा का तमकुहीराज के तहसीलदार चंदन शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद कर्मियों से सभी फार्म के बारे में पूछा तथा सर्वे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रुप में बूथ से संबंधित जानकारी अपडेट करने और 18 साल व इससे अधिक युवाओं को मतदाता बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान लेखपाल राजू, अभिषेक तिवारी, बूथ प्रमुख विजय शंकर तिवारी, बीएलओ रोहित ठाकुर आदि मौजूद थे।