कुशीनगर। पुलिस कार्यालय में रविवार को एसपी ने सर्किल तमकुहीराज के सभी थानों के विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सीसीटीएनएस पोर्टल पर छह माह से अधिक समय से पड़ी विवेचनाओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में तमकुहीराज सर्किल के कुल 26 विवेचक मौजूद रहे। एसपी ने आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच, अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने, महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम, रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।