फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एलटी और स्टाफ नर्स के सहारे आरोग्य मेला, नहीं मिले चिकित्सक

विज्ञापन
लक्ष्मीगंज न्यू पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डाॅ. संतोष कुमार। संवाद 
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के मकसद से शासन की ओर से हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें मरीजों के सेहत की जांच व जीवन रक्षक दवाएं दी जाती हैं, लेकिन यहां शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। स्टाफ नर्स व एलटी के द्वारा ही मरीजों को सेवा दी जा रही हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के इलाज की पोल खुल रही है। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया था। 11:34 बजे डॉ. उमर जमा की कुर्सी खाली रही है। बताया गया कि डॉक्टर अभी नहीं आए हैं। एलटी चंदन मद्देशिया अपने कक्ष में कुछ जरूरी कार्य कर रहे थे। वहीं बगल दवा वितरण काउंटर पर स्टाफ नर्स ममता बैठकर जरूरी कार्य निपटा रही थी। स्टाफ नर्स संगीता बरामदे में टेबल पर कुछ जरूरी कार्य कर रही थी। लैब टेक्निशियन चंदन ने बताया कि फार्मासिस्ट आशुतोष राय छुट्टी पर है। आयुष विभाग की टीम बीते कई आरोग्य मेले से नहीं आ रही है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। डॉक्टर साहब से वार्ता नहीं हो पाई है। ओपीडी में कुल 12 मरीज आए थे। जिन्हें जरुरी दवाएं दी गई है।
विज्ञापन


आरोग्य मेले में जांची गई 2553 मरीजों की सेहत
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2553 मरीजों के सेहत की जांच की गई। मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर मेले में बुखार, खासी, चर्म रोग के अधिक मरीज इलाज के लिए आए थे। जन आरोग्य मेले में 995 पुरूष, 1096 महिलाए, 462 बच्चों का उपचार हुआ। इसमें श्वांस के 180, पेट की बिमारियों के 276, मधुमेह के 159, लो बल्ड प्रेसर के चार, हाई बल्ड प्रेसर के 122 रोगियों को लाभ मिला। इसके अलावा 691 सामान्य रोगियों का उपचार डॉक्टरों द्वारा किया गया। जानकीनगर प्रतितिनि के अनुसार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सखवनिया पर दोपहर के एक बजे तक महज 11 मरीज इलाज के लिए आए थे। इसमें बुखार के मरीज अधिक थे। अस्पताल में डॉ एवी. सिंह, उमेश प्रसाद एलटी, कामेश्वर यादव, मंतोष पाण्डेय आदि मौजूद रहें। लक्ष्मीगंजप्रतिनिधि के अनुसार रविवार को न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज मे 55 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें खुजली, दर्द के अधिक मरीज आए थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा संतोष नायक ने बताया कि खुजली और दर्द के रोगी आ रहे हैं। लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह के छह मरीज ,चर्मरोग के 6, ब्लडप्रेसर के 17, टायफाइड के तीन , हिमोग्लोबिन के 10, मलेरिया के तीन ,बुखार के11 का उपचार हुआ है। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी के डॉ संजय कुमार ने बताया कि चर्म रोग, खासी, बुखार व पेटदर्द सहित कुल 20 मरीजों का स्वस्थ परीक्षण किया व दवा वितरण की गई। इस दौरान एलटी जमील अहमद,रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा,उदयभान,गुलाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें