फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु आश्रय स्थल के लिए जमीन तलाशने के निर्देश

Fri, 19 Jan 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। जिले के प्रभारी मंत्री व खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री ने बृहस्पतिवार को कप्तानगंज कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त मिली। निरीक्षण में प्रभारी मंत्री ने चेयरमैन प्रतिनिधि को पशु आश्रय के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा को कप्तानगंज गौशाला के कर्मचारियों ने बताया कि यहां कुल 37 पशु हैं। उनका स्वास्थ्य, पालन पोषण, साफ सफाई निरीक्षण के दौरान सही मिला। पशुओं को दिए जाने वाले आवश्यक हरा चारा, गुड़, चोकर, भूसा का आवश्यक स्टॉक पूर्ण था। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान की सराहना की। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री का विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड, विधायक हाटा मोहन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, आनंद मिश्रा ने प्रभारी मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री से वीरेंद्र पांडेय, विनोद गुप्ता और विनोद शर्मा ने कप्तानगंज चीनी मिल पर किसानों का बकाया करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी योगेश प्रताप मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, सविता भारती, विजय कन्नौजिया, शालू जायसवाल, राधेश्याम पासवान, अमित तिवारी, वीरेंद्र यादव, सोनू शर्मा, नवनीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें