फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लाउडस्पीकर की ध्वनि पर नियंत्रण के निर्देश

Fri, 06 Dec 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी ने बृहस्पतिवार सुबह मातहतों के साथ कोतवाली क्षेत्र के धर्मस्थलों का भ्रमण किया। लाउडस्पीकर की जांच के बाद ध्वनि पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। एसपी ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से भी बातचीत की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे एसपी संतोष मिश्रा पडरौना शहर में पहुंचे। यहां उन्होंने धर्मस्थलों का भ्रमण कर लाउडस्पीकर की जांच कराई। शासन की मंशा के अनुरूप एवं मानक के अनुसार लाउडस्पीकर की ध्वनि रखने के निर्देश दिए। सैर पर निकले लोगों, महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि उनके साथ किसी प्रकार की कोई घटना न हो, इसका पुलिसकर्मी विशेष ध्यान दें। मार्निंग वॉक स्क्वाड गठित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित न करें और भ्रामक संदेश प्राप्त होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें। जिला पुलिस बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। एएसपी रितेश कुमार सिंह व सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह ने भी कसया क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें