फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों पर कार्रवाई के निर्देश

Tue, 02 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत की खबर अमर उजाला में मंगलवार को प्रमुखता से छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग कि संवेदना जगी। सीएमओ ने बैठक कर तीन सदस्यीय टीम गठित की और अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों के विरुद्ध बुधवार से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सोमवार को दुदही के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को इंजेक्शन लगाने के 10 मिनट बाद ही मौत हो गई थी। उसके बाद इलाज कर रहा कंपाउंडर फरार हो गया था। मृतका के पुत्र के शोर पर आस पास के लोग आ गए और हंगामा किए थे। विशुनपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया था। लेकिन तहरीर न मिलने के कारण शाम को छोड़ दिया।


यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने संज्ञान में लेते हुए मंगलवार की शाम सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ. विनय पांडेय, डॉ. एके पांडेय समेत तीन लोगों की टीम गठित कर अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार से छापेमारी कर कार्रवाई करने की बात कही। क्षेत्र के कई ऐसे अस्पतालाें के डॉक्टर फोन पर इस बारे में बातें करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें