पडरौना। खतौनी में अंश निर्धारण की त्रुटियों के सुधार के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए डीएम ने जिले के सभी तहसील स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। तहसील के अधिकारियों को दिए गए निर्देश में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खतौनी में खातेदारों/सह-खातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप के संशोधन कराने के लिए विशेष अभियान चलाएं। बैठक कर खातेदारों को बुलाकर अंश निर्धारण की स्थिति स्पष्ट करें।