पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज के सभागार में निराला शब्द संवाद मंच की तरफ से 19वीं कवि गोष्ठी हुई। कवियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रामनरेश दुबे ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें जितने अधिक लोग मतदान करेंगे उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। इसलिए लोगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बल देना चाहिए। इसके बाद कवि उगम चौधरी, गोमल यादव, फिरोज अश्क, भूपेंद्र राय गंवार, राणा प्रताप सिंह, रामनरेश शर्मा आदि कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाई। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ओम और संचालन डाॅ. संजय मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रभुनाथ गुप्त, राघव शरण मिश्र, हरेंद्र पांडेय, गोमल यादव, मनोज सारस्वत, विपिन मिश्रा, रामनरायन आदि मौजूद रहे।