फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए करें प्रेरित

Wed, 20 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति-5 के तहत डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम, पोक्सो एक्ट इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि छात्राओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विद्यालय, बाजार, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, नगर निकाय के व्यावसायिक संस्थान समेत अन्य स्थानों को हॉटस्पॉट चिह्नित कर वहां समुचित प्रकाश की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे लगवाकर अवांछनीय तत्वों की पहचान करें। उनकी रिकॉर्डिंग साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखें। प्रत्येक विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा की निगरानी के लिए एक नोडल कर्मचारी नामित करें। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने सभी संस्थानों में आंतरिक कमेटी अनिवार्य रूप से गठित कर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्हें गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताएं। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें