फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पार्टी रवानगी, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Fri, 02 Feb 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों को देखते हुए डीएम ने बृहस्पतिवार को मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय स्थित रवानगी स्थल, मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम आदि का निरीक्षण करने के बाद मतदान के पश्चात शील्ड ईवीएम जमा करने के लिए उदित नारायण डिग्री कॉलेज, पडरौना एवं उदित नारायण इंटर काॅलेज, पडरौना में बनने वाले स्ट्रांग रूम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआरओ/एई आरओ और विधानसभा वार मतगणना के लिए लगाए जाने वाले टेबल, वाहन पार्किंग स्थल, मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग को ईवीएम वीवीपीएटी मशीन आदि पार्टी रवानगी( डिस्पैच) से लेकर प्राप्ति (रिसीविंग) तक विस्तृत ले आउट प्लान बनाने से संबंधित निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीएम मोहम्मद जफर, डीएसओ दिलीप कुमार, लेखपाल योगेंद्र, मकसूद अहमद, सैयद कमाल असगर रिजवी, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें