फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू परिवहन की एसडीएम ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू परिवहन की एसडीएम ने शुरू कराई जांच
विज्ञापन

खड्डा। बिहार के कागजात पर यूपी में बालू लाई जा रही है। कार्रवाई के डर से बिहार सीमा में रुकी पचास से अधिक ट्राली सोमवार देर रात खनन अधिकारी की मौजूदगी में प्रवेश कराई गईं। एसडीएम ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।
रविवार की रात बिहार के खनन कागजात पर बालू लादकर खड्डा क्षेत्र में जा रही नौ ट्रैक्टर-ट्राली और एक ट्रक को सीओ शिवस्वरूप ने सीज करा दिया था। चालकों के पास यूपी में बालू परिवहन का पेपर नहीं था। ओवरलोड समेत खनन कानून का उल्लंघन भी पाया गया था। इनके विरुद्ध कार्रवाई चल रही है। इसकी जानकारी होने पर पचास से ज्यादा बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी के पास बिहार सीमा में खड़ी हो गईं। इसके बाद बालू कारोबार से जुड़े लोग सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक की सूचना पर मौके पर पहुंचे और सभी वाहनों की यूपी में परिवहन के कागजात प्राप्त किए गए। इसके बाद इन वाहनों को यूपी में प्रवेश दिया गया। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि बिहार से बालू लदी ट्राली को रात में यूपी में लाए जाने की जानकारी मिली है। इसकी जांच शुरू करा दी गई है। बिना संपूर्ण कागजात के कोई भी ट्राली या वाहन प्रवेश करते पाया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें