फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहज जन सेवा केंद्र पर किसानों से जानीं समस्याएं

Wed, 29 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया/फाजिलनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारी गांव-गांव जाकर चौपाल के माध्यम से किसानों की फार्मर आईडी बनवा रहे हैं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने फाजिलनगर स्थित सहज जन सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर आईडी बनवाने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

भैंसहा के नौका टोला पुरवा में आयोजित जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्री कराई। वहीं पंचायत सहायक, राजस्व निरीक्षक शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव व कोटेदार मोती चंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।
चौपाल में एसडीएम ने किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनने से किसान क्रेडिट कार्ड व अन्य बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त करना आसान होगा। साथ ही सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं-धान बेचने में सहूलियत मिलेगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खाद, बीज व कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने में आसानी होगी। बार-बार कागजात दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और डिजिटल व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा समेत अन्य योजनाओं की राशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचेगी। इस दौरान चंद्रेश कुमार, दीनानाथ, बिरजा प्रसाद, रामरति, शहाबुद्दीन अंसारी, मनोज सिंह, बाबूलाल, मुन्ना प्रसाद, हैवंती देवी, राजपत तिवारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें