इसी गड्ढे में बच्चों की डूबकर मौत हुई थी. जांच करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार सुबह का माहौल रोज की तरह सामान्य था। मजदूर परिवार अपने-अपने काम में जुटे थे और उनके मासूम बच्चे पास में खेल रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में हंसी-खुशी मातम में बदल जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंट बनाने के लिए निकाली गई मिट्टी से बने बड़े गड्ढे में बरसात का पानी भरा हुआ था। बच्चे खेलते-खेलते उसी के पास पहुंच गए। देखते ही देखते चारों बच्चे पानी में गिर पड़े। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया। वह रोते-बिलखते दौड़कर परिजनों के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।