फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीलिया से मासूम की मौत, चिकन पॉक्स से 13 बच्चे पीड़ित

Fri, 28 Apr 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
Page No : 5जंगल सिंघापट्टी गांव में मृतक बच्चे के घरवाले गुमशुम बैठे।संवाद
विज्ञापन
जंगल सिंघा पट्टी गांव में एक सप्ताह से फैली है बीमारी
विज्ञापन

बच्चे की मौत के बाद सक्रिय हुआ स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर (कुशीनगर)। विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघा पट्टी गांव में पीलिया से छह वर्षीय मासूम की बुधवार की देर रात मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह बच्चे के शव को दफना दिया गया। इसके अलावा गांव में करीब 13 बच्चे और बड़े चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। लोगों का आरोप है कि गांव में करीब एक सप्ताह से चिकन पॉक्स का प्रकोप है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी झांकने तक नहीं आए।
जानकारी के अनुसार जंगल सिंघा पट्टी गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र ऋषभ एक सप्ताह पहले बुखार और चिकन पॉक्स की चपेट में आ गया था। घरवालों ने अंधविश्वास में दवा नहीं कराया। बुधवार की रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऋषभ के पिता विदेश में हैं। घरवाले ऋषभ का इलाज कराने गोरखपुर ले जा रहे थे। कसया के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मासूम की मां गुड़िया देवी का कहना है कि पिछले नवरात्र में भी बेटा चिकन पॉक्स की चपेट में आया था। उसका इलाज गोरखपुर में कराया गया था। एक सप्ताह से वह फिर चिकन पॉक्स की चपेट में आ गया था। बेटे को खसरा का टीका लगवाया गया था।
लोगों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी समय पर गांव आ जाते तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी। चिकन पॉक्स की चपेट में आने से मासूम की मौत की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान आलम टीम के साथ गांव आए। सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान आलम ने बताया कि सूचना पर गांव में गए थे। संक्रमितों को दवाएं दी जा रही हैं। गांव में सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है कि कितने लोग संक्रमित हैं।
...
गांव में ये लोग हैं पीड़ित
चिकन पॉक्स की चपेट में मेलू का आठ वर्षीय पुत्र विशाल, बिकाऊ की दस वर्षीय पुत्री नीलू, गोबरी की चार वर्षीय पुत्री चांदनी, पिंटू की पांच वर्षीय पुत्री अर्चना, पिंटू का सात वर्षीय बेटा दीपक, सिकंदर की तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का, राजेश साहनी (35), राकेश की 30 वर्षीय पत्नी संगीता, राजेश की 13 वर्षीय बेटी सुमन, राकेश की 30 वर्षीय पत्नी रूबी, कपिलदेव की पांच वर्षीय बेटी शिवानी, फेंकू का सात वर्षीय बेटा आकाश, राजेश की सात वर्षीय बेटी रिमझिम समेत 13 लोग पीड़ित हैं। सभी करीब एक सप्ताह से चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। इनके घरवालों का कहना है कि माता जी का प्रकोप है। इसलिए इलाज नहीं कराया गया है। सभी पीड़ित बच्चों को खसरे का टीका समेत अन्य टीके लग चुके हैं।

...
ओडीएफ घोषित है सिंघा पट्टी
जंगल सिंघा पट्टी गांव को शासन की तरफ से ओडीएफ घोषित किया गया है। गांव में चिकन पॉक्स से एक मासूम की मौत और 13 बच्चे इसके जद में आए हैं। सिंघा पट्टी खास गांव और कर्महवा समेत दो टोले में यह संक्रमण फैला हुआ है। इन दोनों टोले में गंदगी की भरमार है। सफाई के अभाव में नालियां कूड़े-करकट से पटी हुई हैं। नालियां जाम होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों के काटने से लोगों में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। लोगों का कहना है कि नियमित नालियों की सफाई नहीं होने के कारण चारों तरफ गंदगी फैली है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण सफाई कर्मचारियों की मनमानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

...
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने
जंगल सिंघापट्टी गांव में चिकन पॉक्स से एक मासूम की मौत और 13 के चपेट में आने से स्वास्थ्य विभाग कटघरे में है। करीब एक सप्ताह से गांव में चिकन पॉक्स का प्रकोप है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार उनकी सुधि लेने नही पहुंचा है। बुधवार की देर रात को एक मासूम की मौत की जानकारी के बाद आनन-फानन में सीएचसी प्रभारी गांव में पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव में आशा कार्यकर्ता, एएनएम की नियुक्ति होती है, जो समय-समय पर कोई रिपोर्ट देती हैं, लेकिन इस गांव में लापरवाही खुलकर सामने आई है। अगर सही समय पर स्वास्थ्य महकमा इलाज शुरू करता तो शायद इतने लोग संक्रमित नहीं होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें