फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोचिंग जा रहे छात्रों की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, दो घायल

Fri, 28 Apr 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिलनगर। कस्बे के बड़ी ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन पर तेज गति से आ रही कार ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वह कोचिंग के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फाजिलनगर निवासी आफताब अंसारी (15) पुत्र मैनुद्दीन अंसारी व प्रेम शर्मा (14) पुत्र छोटेलाल शर्मा कक्षा नौ के छात्र हैं। दोनों साथ में कस्बे में स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने गए थे। घर लौटते समय बड़ी ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में कार चालक की नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि कार चालक का नंबर प्लेट से पता लगा लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें