फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिजनों संग आई मासूम लापता, 40 मिनट में पुलिस ने ढूंढ़ निकाला

Tue, 22 Oct 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना शहर के कसेरा टोली मोड़ से एक पांच वर्षीय मासूम परिजनों से बिछड़ गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चल सका तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने 16 पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित कर बच्ची की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरा को पुलिस ने खंगाला। बच्ची जिस दिशा में गई, उस तरफ आगे बढ़ते हुए पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज को देखा। करीब 40 मिनट तक खोजबीन के बाद कोतवाली पुलिस ने रामकोला रोड से मासूम को बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर रवि कुमार राय ने बताया कि दुदही कस्बे के निवासी जावेद अख्तर पत्नी व बच्चों के साथ शहर में खरीदारी करने आये थे। इसी दौरान कसेरा टोली मोड़ से उनकी पांच वर्षीय पुत्री यास्मिन लापता हो गई। 40 मिनट तक खोजबीन के बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, लापता मासूम को पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें