पडरौना। बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर बिजली निगम की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को भी बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की गई। बिजली बिल जमा किए बिना कनेक्शन जोड़ने के मामले में छह और बिना कनेक्शन के बिजली जलाने पर पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 14,52,352 रुपये बकाया में 14 लोगों की लाइन काट दी गई।
अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि विजिलेंस और बिजली निगम की संयुक्त टीम ने कसेरा टोली में बिजली कनेक्शन की जांच की। इसमें पांच उपभोक्ता बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करते मिले। इसके अलावा छह उपभोक्ता बिना बिल जमा किए बिजली जलाते मिले। उनके खिलाफ विद्युत चोरी निवारक थाना रामकोला में प्राथमिक की दर्ज कराई गई। जांच के दौरान 14,52,352 रुपये के बकाए में 14 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई।
इस दौरान लाइन मैन अनिल तिवारी, राजेश पांडेय, रमाकांत, आनंद बिंद, धनंजय मिश्रा, संजय दुबे, अर्जुन यादव, मदन जलाल, मोहम्मद सिराज, दीपक श्रीवास्तव, अमजद, राजेश कुशवाहा, रामजी आदि मौजूद रहे।