पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव के बजरिया टोला निवासी एक व्यक्ति की बेटी रविवार की दोपहर बाद घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वह जलनिकासी के लिए बनी नाली में गिर गई। काफी समय बाद उसे खोजते हुए परिजन वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। राजन की एक साल की बेटी चंदा घर के बाहर खेल रही थी। इसी सड़क किनारे नाली में गिर गई। मिलने के बाद परिजन उसे नेबुआ नौरंगिया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।