फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज के दौरान दुर्घटना में घायल महिला की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरयासुजान। सड़क दुर्घटना में घायल थाना क्षेत्र के गांव बाक खास निवासी महिला की इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। शुक्रवार की गांव के एक बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर बाइक स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी हुई।
थाना क्षेत्र के बांक खास गांव के निवासी गुलाची देवी शुक्रवार की करीब छह बजे घर के दरवाजे पर बैठीं थीं। उसी दौरान गांव के ही एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे गुलाची के सर व हाथ पैर में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने शनिवार की शाम गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक चालक व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में तरयासुजान एसओ राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक स्वामी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें