फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छेड़खानी की शिकायत पर मारपीट में घायल की मौत

Wed, 21 Aug 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 जुलाई को छेड़खानी की शिकायत करने पर हुई मारपीट में घायल की इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। रात के वक्त ही परिजन शव लेकर गांव पहुंच गए। सुबह अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने मना कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

15 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री शौच के लिए गई थी। उधर से वापस घर आ रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ छेड़खानी की और गन्ने की खेत में खींचकर ले जाने लगे। तभी उधर से गुजर रही कुछ महिलाओं की नजर पड़ी और शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग निलले। घर पहुंचकर लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई। लड़की का भाई शिकायत करने आरोपी युवक के घर पहुंचा।
आरोप है कि आरोपी युवक व उसके परिजनों ने धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। सोमवार की रात इलाज के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने मंगलवार की सुबह अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ जितेंद्र सिंह कालरा व एसओ आशुतोष सिंह ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हो सका और वह अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। एसओ ने बताया कि परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें